Sonbhadra news : कुंभ स्नान करने के बाद परिजनों से बिछड़ गई युवती को डाला पुलिस ने किया सुपुर्द
धनबाद से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के बाद परिजनों से बिछड़ गई युवती को डाला पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया।

sonbhadra
6:55 PM, February 15, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । धनबाद से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के बाद परिजनों से बिछड़ गई युवती को डाला पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया।
डाला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार झारखंड के धनबाद थाना बाघमारा क्षेत्र निवासी एक युवती करिश्मा पुत्री सुदामा प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए परिजनों के साथ गई हुई थी जो कुंभ स्नान करने के बाद अपने परिजनों से बिछड़ कर बीते शुक्रवार को डाला स्थित वैष्णो मंदिर पहुंच गई थी ।जिसे चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल व डाला पुलिस टीम के प्रयास से आज शनिवार को युवती के बड़े भाई व बड़ी बहन को सुपूर्द कर दिया गया । इस दौरान परिजनों ने डाला पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया ।




