Sonbhadra news : पुलिस ने पशु चोरी का किया खुलासा, सात चोरी के पशुओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक किशोर को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीन भैंस, तीन पड़िया और एक पड़वा सहित कुल सात पशु बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पशु चोरी की शिकायत मिलने के बाद चोपन थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। अभियान के दौरान 8 जुलाई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घोरावल थाना क्षेत्र के ग्राम पटेहरा स्थित जंगल में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक किशोर को अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी किए गए पशुओं को जंगल में छिपाकर रखा गया था और मौका मिलने पर उन्हें बेचने की योजना थी। पुलिस ने सभी बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमर राज उर्फ अमृत (22 वर्ष) पुत्र राधेश्याम तथा बबुन्दर विश्वकर्मा उर्फ बुल्लू (27 वर्ष) पुत्र जितेंद्र प्रसाद, दोनों निवासी ग्राम ओदार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। मामले में शामिल लगभग 15 वर्षीय एक किशोर को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल मन्टु सिंह एवं कांस्टेबल सत्यम त्रिपाठी की टीम शामिल रही।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।