Sonbhadra News : एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली जलाए जाने के मामले में पुलिस की एंट्री, एएसपी कर रहे जांच
मधुपुर में स्थित चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज परिसर में एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली जलाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है । इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है ।

एएसपी कालू सिंह
sonbhadra
7:42 PM, November 19, 2024
शान्तनु कुमार
★ मंगलवार को शिकायतकर्ता का दर्ज हुआ बयान, साक्ष्य भी लिए गए
★ एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली जलाए जाने के मामले में क्यों चुप्पी साधे हैं डीआईओएस
★ सीएमओ के नोटिस का नहीं दे रहे जबाब
सोनभद्र । मधुपुर में स्थित चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज परिसर में एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली जलाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है । इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है । प्रवंध समिति के सदस्य चन्द्रभानु सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि कालेज परिसर में बड़ी मात्रा में जानबूझ कर बच्चों को बांटी जाने वाली दवा को जला दिया गया । इससे साफ है कि प्रधानाचार्य व प्रवन्धक बच्चों के हित के प्रति बिल्कुल गंभीर नहीं है । शिकायतकर्ता चंद्रभानु की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने जांच एएसपी कालू सिंह को दस दी । उसी क्रम में एएसपी कालू सिंह मंगलवार को शिकायत कर्ता चंद्रभानु सिंह को बुलाकर उनका बयान दर्ज करते हुए सारे साक्ष्य लिया । इसके बाद प्रधानाचार्य व प्रवन्धक के बयान दर्ज होने हैं ।
उधर एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली जलाए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग भी एक्शन लेते हुए डीआईओएस को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर जबाब मांगा था । लेकिन चार दिन बीत गए लेकिन डीआईओएस का कोई जबाब सीएमओ को नहीं मिला । सीएमओ ने बताया कि मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दे दी गयी है । उन्होंने बताया कि मामला छोटा नहीं है । यदि दवा बच गयी थी तो उसे स्वास्थ्य विभाग को वापस कर देना चाहिए था । लेकिन उसे जला दिया गया ।
कुल मिलाकर चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व प्रवन्धक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं । लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इतने गंभीर मामले पर आखिर डीआईओएस क्यों चुप हैं । डीआईओएस के लिए यह मामला भले छोटा हो मगर इसका संदेश बहुत बड़ा है । बच्चों के सेहत को लेकर सरकार द्वारा एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली बांटी जाती है । लेकिन शायद शिक्षा विभाग के मुखिया होने के बाद डीआईओएस इसकी गंभीरता को अब तक नहीं समझ पाए ।




