Sonbhadra News : पुलिस ने कई वाहनों से जब्त 130 ध्वनि विस्तारक यंत्रों और हूटरों को बुलडोजर से कराया नष्ट

ट्रकों में केबिन के बाहर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर तेज आवाज में गाना बजाने वाले और अपने वाहनों में हूटर लगाकर भौकाल जमाने वालों के लिए बुरी खबर है। सोनभद्र पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों से न सिर्फ.......

news-img

sonbhadra

8:16 PM, March 26, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । ट्रकों में केबिन के बाहर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर तेज आवाज में गाना बजाने वाले और अपने वाहनों में हूटर लगाकर भौकाल जमाने वालों के लिए बुरी खबर है। सोनभद्र पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों से न सिर्फ लाउडस्पीकर और हूटर उतरवाकर जब्त कर चालान किया जाएगा बल्कि अब ऐसे वाहनों को सीज भी किया जाएगा।

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज एएसपी (मुख्यालय) अनिल कुमार और सीओ सीटी रणधीर मिश्रा ने लोढ़ी टोल प्लाजा के पास अभियान चलाकर कई ट्रकों में लगाए गए लाउडस्पीकर उतरवा कर जब्त किया। इस दौरान पूर्व में भी चलाए गए अभियान में जब्त कुल 130 ध्वनि विस्तारक यंत्रों और हूटर को जेसीबी की सहायता से नष्ट कराया गया।

इस दौरान एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि "एक तरफ तेज हार्न से आवागमन करने वालों को कई तरह की दिक्कत होती है। वहीं यह स्थिति कई बार हादसे का कारण बन जाती है। तेज आवाज में फूहड़ गाना बजाए जाने से लोग परेशानी महसूस करते हैं। कई बार इसके चलते भी हादसे की स्थिति बन जाती है। ऐसे वाहनों की जांच और कार्रवाई के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभी ट्रकों के हूटर-लाउडस्पीकर उतरवाकर उन्हें नष्ट करवाने की कार्रवाई की गई है। आगे चलकर ऐसे वाहनों को सीज करने की भी कार्रवाई की जाएगी।"

वहीं सीओ सीटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि "यह अभियान सिर्फ बड़े वाहनों तक ही जारी नहीं रहेगा। हूटर चलाकर चलने वाले छोटे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी साथ ही टोटो और ऑटो में तेज आवाज में फूहड़ गाने बजाने वालों के विरुद्ध भी अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.