Sonbhadra News : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस का सराहनीय कदम, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में नाव से कर रही ग्रामीणों की मदद
नक्सल प्रभावित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पुलिस नाव से कर रही ग्रामीणों की मदद । पुलिस का यह चेहरा लोगों को काफी अच्छा लग रहा है ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शान्तनु कुमार
जनपद सोनभद्र में लागातार बारिश होने के कारण जहां रिहन्द बांध के 7 फाटक खोलने पड़े । वहीं नगवां बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जिसके कारण थाना मांची क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए । जिससे पुलिस व आम जनमानस का सम्पर्क टूट गया था और आम जनमानस को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था । आमजन की समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने मांची थाना क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए पुलिस लाइन चुर्क से दो नाव उपलब्ध कराया । ताकि मांची थाने की पुलिस दोनो नाव के जरिये बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क स्थापित कर सके और उनकी मदद कर सके । पुलिस की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । लोगों का कहना है कि यदि पुलिस न होती उनकी मदद न हो पाती ।
बहरहाल यूं तो ख़ाकी पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस का यह चेहरा निश्चित तौर पर काफी सराहनीय है । इस तरह के सामाजिक कार्य से न सिर्फ पुलिस की छवि बेहतर होगी बल्कि पुलिस व जनता के बीच की दूरी भी कम होगी ।