Sonbhadra News : फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, बिहार से दबोचा गया वांछित आरोपी
थाना अनपरा पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करा पहचान बदलने और धोखाधड़ी करने के वांछित एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है......

sonbhadra
6:48 PM, May 19, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । थाना अनपरा पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करा पहचान बदलने और धोखाधड़ी करने के वांछित एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया गया आरोपी -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना अनपरा पर दर्ज मु0अ0सं0 54/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद राशिद (24वर्ष) पुत्र मुमताज अहमद निवासी वार्ड नंबर-1 कुढ़हेली टोला बलबाही थाना पलासी जिला अररिया, बिहार को 17 मई को बिहार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अररिया, बिहार से 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर सोनभद्र लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
जांच में हुआ बड़ा खुलासा -
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कूटरचना कर वादी के ड्राइविंग लाइसेंस संख्या UP6420140003598 पर अपना नाम, पता और फोटो अंकित करा लिया था। इतना ही नहीं, आरोपी ने DTO नागपुर (महाराष्ट्र) और DTO सिवान (बिहार) से भी फर्जी अभिलेख तैयार कराए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार अपना पता बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम -
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, प्रभारी साइबर थाना सोनभद्र, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, थाना अनपरा, हेड कांस्टेबल शिवनंदन सिंह, साइबर थाना सोनभद्र व कांस्टेबल अजीत यादव, थाना अनपरा शामिल रहे।




