Sonbhadra news : पुलिस ने शांति भंग में 10 लोगों का किया चलान
आपस में विवाद कर रहे अलग अलग गांवों से दस लोगों को गुरुवार को कोन पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।

sonbhadra
7:15 PM, October 22, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । जमीन व कुछ बातों को लेकर आपस में विवाद कर रहे अलग अलग गांवों से दस लोगों को गुरुवार को कोन पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मोहित , लवकुश, सुरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, हीरालाल निवासी निगाई, दिनेश यादव कचनरवा, विनय कुमार व रविकांत निवासी ब्रहमोरी, रविन्द्र कुमार व आनन्द निवासी सहनई सभी को शांति भंग के अंदेशा में चालान कर दिया गया।




