Sonbhadra News : पुलिस ने भैंसा लदे पिकअप को पकड़ा, तस्कर फरार
बीजपुर पुलिस को मंगलवार की सुबह बड़ी सफलता मिली पुलिस टीम ने पशु तस्करी कर रहे एक पिकअप को पीछा कर धर दबोचा हालांकि तस्कर चालक मौके से फरार हो गया ।

sonbhadra
6:10 PM, March 25, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र) । बीजपुर पुलिस को मंगलवार की सुबह बड़ी सफलता मिली पुलिस टीम ने पशु तस्करी कर रहे एक पिकअप को पीछा कर धर दबोचा हालांकि तस्कर चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस ने भैंसा लदे पिकअप को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह द्वारा गठित टीम मंगलवार की अलसुबह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम,वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व गोवंश तस्करी करने वाले अभियुक्तियों के विरुद्ध गश्त पर थी।इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पिंडारी डैम के पास एक पिकअप में पशु तस्करी कर ले जाया जा रहा है भ्रमणशील टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गठित फौरन वाहन का पीछा किया लेकिन पुलिस टीम को पीछे आती देख पशु तस्कर चालक वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने पिकप की तलाशी ली तो उसमें एक भैंसा बरामद हुआ।पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने लाकर वाहन संख्या यूपी 64 बी टी 6873 चालक का नाम अज्ञात तथा वाहन स्वामी का नाम रोशन खान पुत्र स्व वहीम खान निवासी डुमरहर थाना बभनी जनपद सोनभद्र के विरुद्ध स्थानीय थाने पर मु.अ.सं.30/2026 धारा-11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह हे.कां.भानु प्रताप सिंह यादव,कां.कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।



