Sonbhadra News : क्रेशर प्लांट परिसर में चोरी की नियत से घुसे एक युवक व चार महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा
गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने भेजा न्यायालय

sonbhadra
8:14 PM, October 10, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बारी खनन क्षेत्र में संचालित एक स्टोन क्रेशर प्लांट के परिसर से कबाड़ बिनने वाले एक पुरुष सहित चार महिलाएं को प्लांट के कमर्चारियों ने कबाड़ एव प्लांट के कीमती पार्ट्स चोरी करते हुए रंगे हाथ शुक्रवार के सुबह पकड़ लिया गया और डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई।
वहीं सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची डायल 112 पीआरवी पुलिस को स्थानीय लोगों के समक्ष प्लांट कर्मचारियों ने एक पुरुष सहित चार महिलाएं को चोरी के समान के साथ सुपुर्द कर दिया गया जहां डायल 112 पीआरवी पुलिस ने समान सहित सभी आरोपीयों को चोपन थाना भेजवाया दिया गया है।
इस संबंध में अभिषेक जिंदल पुत्र राजेन्द्र कुमार जिंदल निवासी ओबरा ने तहरीर की फोटो कापी देते हुए बताया कि चोपन थाना को तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया जहां शुक्रवार को भोर 4:30 बजे हमारे डाला बारी में संचालित स्टोन प्रोजेक्ट क्रेशर प्लांट से प्लांट का समान उठाकर लें जाने के दौरान पकड़ लिया गया। उपरोक्त लोगों को समान सहित पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया वहीं इसके पहले भी मोटर पुल्ली तार च्यैदी के साथ अन्य समान पूर्व में चोरी हो चुका है इसकी सूचना स्थानीय डाला पुलिस चौकी में दिया गया था ।
सूत्रों की मानें तो चोरी के मामले को दबा दिया गया ताकि चौकी क्षेत्र में घटित घटना उजागर ना हो सके ।
शुक्रवार की सुबह में सूचना पर पुलिस डायल 112 पुलिस की पीआरवी वाहन के पहुंचते ही चोरी के समान के साथ पकड़े गए आरोपियों को देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जिसको लेकर अभियुक्त विजय कुमार उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र रामखेलावन निवासी पटवध,चैन उम्र करीब 40 वर्ष पति पत्नी शंभू निवासी भलुआ टोला, मंगनी उम्र करीब 37 वर्ष पत्नी स्वर्गीय बुद्धू निवासी भलुआ टोला, जुडन देवी उम्र करीब 36 वर्ष पत्नी दिनेश निवासी भलुआ टोला, सविता उम्र करीब 35 वर्ष पत्नी मोटू निवासी भलुआ टोला में से एक पुरुष सहित चार महिलाएं कुल पांच लोगों को थाना चोपन पुलिस एव चौकी प्रभारी डाला द्वारा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से उनके विरूद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।




