Sonbhadra news : पुलिस ने 37.650 टन अवैध कोयले से लदा ट्रक पकड़ा, एक गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37.650 टन कोयला लदा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक चालक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
5:56 PM, October 20, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37.650 टन कोयला लदा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक चालक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:41 बजे प्रीतनगर चौकी के पास कार्रवाई की गई। पकड़े गए ट्रक का नंबर UP63 BT 0135 है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव कुमार भारती (38), निवासी झारोकला, थाना दुद्धी, सोनभद्र के रूप में हुई है। आरोप है कि ट्रक में बिना वैध दस्तावेजों के कोयले का परिवहन किया जा रहा था।
मामले में चोपन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0402/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2) और 317(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रक और कोयले के अलावा एक मोबाइल फोन तथा एक हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।




