Sonbhadra News: फरार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
घोरावल क्षेत्र के धरमौली से पुलिस ने एक फरार वारंटी श्यामलाल को गिरफ्तार किया। जोकि वह एक मामले में आरोपी है। समय-समय पर कोर्ट मे तारीख पर हाजिर नहीं हो रहा था। इसलिए उसके विरुद्ध वारंट जारी हो गया।

घोरावल क्षेत्र के धरमौली से गिरफ्तार फरार वारंटी श्यामलाल
sonbhadra
5:22 PM, October 20, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धरमौली से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सेकंड जनपद सोनभद्र के आदेश पर वारंटी श्यामलाल पुत्र केदार निवासी धरमौली को गिरफ्तार किया गया। बताया कि श्यामलाल समय समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। उसके विरुद्ध वारंट जारी हो गया। उसको गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।




