Sonbhadra news : पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धित प्रकरण में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
महिला सम्बन्धित प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त नीरज पुत्र लालबाबू निवासी ग्राम बेलदहा थाना चोपन जनपद सोनभद्र को रेड़िया मोड़ थाना चोपन जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।

sonbhadra
8:32 PM, February 4, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त क्रम में थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0– 0046/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से सम्बन्धित महिला सम्बन्धित प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त नीरज पुत्र लालबाबू निवासी ग्राम बेलदहा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष को दिनांक 04.02.2026 को समय सुबह करीब 07.19 बजे रेड़िया मोड़ थाना चोपन जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।
अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 – 0046/2026
धारा – 137(2), 87 बीएनएस
थाना – चोपन, जनपद सोनभद्र
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01.नीरज पुत्र लालबाबू निवासी–ग्राम बेलदहा, थाना चोपन, सोनभद्र
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण




