Sonbhadra news : नवरात्र व मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट
नवरात्र, रामलीला और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट है।

sonbhadra
6:41 PM, October 18, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन सोनभद्र। नवरात्र, रामलीला और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने चोपन क्षेत्र के रामलीला स्थलों व पंडालों का निरीक्षण किया। वहीं, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय ने करमा तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय ने ओबरा क्षेत्र के पंडालों और मूर्ति विसर्जन स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।




