Sonbhadra News : सोनभद्र में जूनियर बालक हॉकी खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल 29 दिसंबर को
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल उसी दिन 29 दिसंबर 2026 को पूर्वाह्न 1:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, भिसखुरी पहाड़ी, मीरजापुर में होगा।

sonbhadra
5:26 PM, November 27, 2026
शान्तनु विश्वास
० जनपद और मंडल स्तर के चयन के बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा खेलने का मौका
सोनभद्र। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद सोनभद्र में जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय सोनभद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार, खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 दिसंबर 2026 को प्रातः 8 बजे सोनभद्र के विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा, राबर्ट्सगंज में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आयोजित होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल उसी दिन 29 दिसंबर 2026 को पूर्वाह्न 1:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, भिसखुरी पहाड़ी, मीरजापुर में होगा।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 6 दिसंबर 2026 तक झांसी में होना निर्धारित है।
जिला खेल कार्यालय की ओर से इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर अपने आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला कीड़ा अधिकारी सोनभद्र के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 या उसके बाद की होनी चाहिए।




