Sonbhadra News : नवरात्रि पर पुलिस सतर्क, एसपी ने देर रात माँ दुर्गा पंडालों का लिया जायजा
पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार की देर रात एसपी अभिषेक वर्मा ने पैदल गस्त कर शहर में स्थापित सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और सुरक्षा.....

नवरात्रि पर पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करते एसपी अभिषेक वर्मा......
sonbhadra
9:39 AM, October 1, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सोनभद्र पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार की देर रात एसपी अभिषेक वर्मा ने पैदल गस्त कर शहर में स्थापित सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
मंगलवार की रात एसपी अभिषेक वर्मा अचानक नगर के स्वर्ण जयंती चौक आ धमके और वहीं से पैदल गस्त करते हुए शहर में स्थापित सभी पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस की टीम भी मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान एसपी ने आयोजम समितियों से बातचीत की। उन्होंने पंडालों में आग से बचाव की तैयारी, भीड़ नियंत्रित करने के वालंटियर, आकस्मिक स्थिति से निपटने की क्या योजना की जानकारी ली। समिति सदस्यों ने तैयारियों की जानकारी दी, इस पर एसपी ने संतोष जताया।




