Sonbhadra News : त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, पैदल मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा
नवरात्र, दशहरा पर्व और जुमे के नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस लगातार पैदल मार्च कर सुरक्षा का एहसास करा रही है। एएसपी कालू सिंह ने प्रभारी निरीक्षक.....

sonbhadra
5:09 PM, October 11, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नवरात्र, दशहरा पर्व और जुमे के नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस लगातार पैदल मार्च कर सुरक्षा का एहसास करा रही है। एएसपी कालू सिंह ने प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज सत्येंद्र कुमार राय व कस्बा चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे ने पुलिस व पीएसी बल के साथ रॉबर्ट्सगंज कस्बे में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं अराजकता फैलाने पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी।
कल दशहरा का पर्व मनाया जायेगा। त्योहार पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हुए है। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डों के आस-पास पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। आज दोपहर में दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर एएसपी कालू सिंह पुलिस व पीएसी बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से भी सुरक्षा को लेकर बातचीत की गई। बाजारों में बाइकों पर घूम रहे संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई और उन्हें चेतावनी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि "संवेदनशील क्षेत्रों में सादे कपड़ों में भी पुलिस की तैनाती की गई है, इसके साथ ही एलआईयू को भी एक्टिव किया गया है, इसके साथ सर्विलांस पर कड़ी नजर रखी जा रहा है। गलती से किसी ने कोई भड़काऊ बात कही या फिर सोशल मीडिया पर मैसेज किया तो पुलिस उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने में देर नहीं करेगी।"




