फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को जरूरत पड़ने पर विभिन्न नंबरों का खसरा, खतौनी बार-बार नहीं निकालना पड़ेगा। किसानों को बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने को तहसील से खसरा-खतौनी निकालना पड़ता है। लेकिन फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद इससे निजात मिलेगी। फार्मर रजिस्ट्री करने को किसानों, कृषि विभाग के कर्मियों को लगाया गया है। किसान खुद सहज जन सेवा केन्द्र पर जाकर भी फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं, लेकिन जिले में फार्मर रजिस्ट्री की रफ्तार काफी सुस्त है। कुल 215005 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री होना है, लेकिन अभी तक मात्र 53 प्रतिशत किसानों का ही फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। अभी तक 100601 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ है। ऐसे किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 21 वीं किस्त नहीं मिलेगी।