Sonbhadra News : कचरा जलाने के चक्कर में जला दी जल जीवन मिशन की प्लास्टिक पाइप
अभी दो दिन पहले बच्चों को वितरित करने के लिये भेजी गयी एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली जलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि मंगलवार को उसी बाउंड्री में कचरा जलाने के चक्कर में जल जीवन मिशन की प्लास्टिक पाइप।

कचरा के साथ जलता जल जीवन मिशन की प्लास्टिक पाइप
sonbhadra
10:07 AM, November 12, 2024
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । मधुपुर में स्थित चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज एक बार फिर अपने कार्यप्रणाली को लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अभी दो दिन पहले बच्चों को वितरित करने के लिये भेजी गयी एल्बेंडाजोल व आयरन की गोली जलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि मंगलवार को उसी बाउंड्री में कचरा जलाने के चक्कर में जल जीवन मिशन की तीन प्लास्टिक पाइप भी जला दी गयी । आग की तेज लपट देखकर लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कचरा के साथ मौके पर रखा प्लास्टिक की पाइप भी जल गई । लोगों का अनुमान है कि कचरा जलाने के लिये किसी ज्वलनशील पदार्थ का इश्तेमाल किया गया होगा। क्योंकि जिस तरह से आग की तेज लपट देखा जा रहा था उससे यही अनुमान लगाया जा रहा है ।
हालांकि अभी हर घर नल की सप्लाई चालू नहीं हुई है । यह स्टोर की गयी पाइप थी । जो कनेक्शन के लिए वहां रखी गयी थी । फिलहाल लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गयी कि लोग अमूमन दीपावली पर साफ सफाई करते है लेकिन जिस तरह से कालेज प्रशासन लगातार दवा से लेकर कचरा जलाने का काम कर रहा है वह चर्चा का विषय बना हुआ है ।




