Sonbhadra News : 'पेड़ है तो प्राण है' अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय रौप में पौधरोपण
वन महोत्सव एवं "पेड़ है तो प्राण है" अभियान के तहत शनिवार को वन विभाग की ओर से कंपोजिट विद्यालय रौप परिसर में बरगद का पौधा रोपित किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
वन महोत्सव एवं "पेड़ है तो प्राण है" अभियान के तहत शनिवार को वन विभाग की ओर से कंपोजिट विद्यालय रौप परिसर में बरगद का पौधा रोपित किया गया।

दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । वन महोत्सव एवं "पेड़ है तो प्राण है" अभियान के तहत शनिवार को वन विभाग की ओर से कंपोजिट विद्यालय रौप परिसर में बरगद का पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों और ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय में वन महोत्सव के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली पर आधारित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी रॉबर्ट्सगंज अनामिका गौतम ने बच्चों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को आम और सहजन के पौधे वितरित करते हुए कहा कि "पेड़ हैं तो जीवन है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।" उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान वन दरोगा चंदन, पवन सिंह, बबुआ यादव एवं सचिन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव, रोजगार सेवक सतीश चंद्र, कंपोजिट विद्यालय रौप की प्रधानाध्यापिका, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबर
अपना जिला