Sonbhadra News : "सेवा पर्व" अभियान के तहत पौधरोपण का किया गया शुभारंभ
बुधवार को ओबरा वन प्रभाग अंतर्गत ‘सेवा पर्व’ का सभी रेंजों में जनमानस के साथ पौधारोपण कर हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया।

sonbhadra
6:31 PM, September 17, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । बुधवार को ओबरा वन प्रभाग अंतर्गत ‘सेवा पर्व’ का सभी रेंजों में जनमानस के साथ पौधारोपण कर हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। डाला रेंज के अंतर्गत कम्पार्टमेंट सकला-1 में ग्राम प्रधान, कोटा की अध्यक्षता में 400 स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, ओबरा द्वारा वृक्षारोपण को सामुदायिक भागीदारी एवं दायित्व के रूप में लेने के लिए जन सामान्य से अपील की गई। ओबरा रेंज के अंतर्गत बकिया कंपार्टमेंट में सेवा पर्व के अवसर पर 1200 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य परसोई टोला खैरही द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मुख्य रूप से गम्हार, सागौन, कांजी, आंवला ,अमरूद, नीम , इत्यादि पौधों का रोपण किया गया। जुगैल रेंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खरहरा के अंतर्गत कम्पार्टमेंट जुगैल-5 मे ग्राम प्रधान श्रीमती किशमतिया देवी, ग्राम पंचायत सदस्य एवं स्थानीय निवासियों द्वारा 1000 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से आँवला, बहेड़ा, सागौन, बरगद आदि पौधो का रोपण किया गया। ओबरा वन प्रभाग के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा उक्त आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया गया ।




