Sonbhadra news : मारकुंडी पुरानी घाटी में पाईप लोड टेलर अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल
मारकुंडी पुरानी घाटी में पाईप लोड ट्रक घाटी के तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया ।

sonbhadra
2:27 PM, December 1, 2024
राकेश चौबे
# रेस्क्यू करके कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से निकाला गया बाहर
मारकुंडी सोनभन्द्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी पुरानी घाटी में पाईप लोड ट्रक घाटी के तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया । मौके पर पहुंचे गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी अपने दलबल के साथ घंटों कड़ी मशक्कत रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकल कर इलाज हेतु एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
प्राप्त समाचार के अनुसार टेलर ट्रक मथुरा से पाईप लोड कर सिंगरौली जा रही थी कि इसी दौरान रविवार सुबह 6 बजे के लगभग मारकुंडी पुरानी घाटी के तीसरे मोड़ उतरते समय अनियंत्रित हो कर पलट गई। संयोग अच्छा था कि ट्रक घाटी के नीचे नहीं गई। जिसकी जानकारी गुरमा पुलिस चौकी को होने पर पहुंची पुलिस घंटों कड़ी मशक्कत रेस्क्यू कर घायल चालक रामनरेश पुत्र मोती लाल निवासी छितपुर थाना देहात कोतवाली जनपद मिर्जापुर को केबिन से घायल अवस्था में निकाला गया। जिसे एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना स्थल पर मौके से चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी, हेडकांस्टेबल सत्यम इत्यादी रहे।




