Sonbhadra News : सवारियों से भरी पिकअप पलटी, कई यात्री घायल
थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत अंतर्गत कमरीडाड़ टोला में शनिवार दोपहर में सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में यात्री सवार थे।

sonbhadra
4:04 PM, April 11, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत अंतर्गत कमरीडाड़ टोला में शनिवार दोपहर में सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वाहन में यात्री सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप पड़री से सवारियां लेकर म्योरपुर साप्ताहिक बाजार आ रही थी। कमरीडाड़ के पास चढ़ाई पर अधिक भार होने के कारण वाहन चढ़ नहीं सका और अचानक बैक होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुट गए।
दुर्घटना में कई यात्री लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया। वहां डॉ. संजीव बिंद की देखरेख में घायलों का उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को छुट्टी दे दी गई।
घायलों में जमुनी देवी (50), मंगल कुमारी (18), शिलोचनी (40), पनीता (30), सुशीला (45), धर्मंती (27), सुशीला (22), मोहरमनियां (45), चंचला (8), सुधापति (45), उकमत (42), रामाशीष (13), सुशीला (30), रूइली देवी (65) और फूलमती (40) शामिल हैं। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




