Sonbhadra News : फार्मासिस्ट का सेवानिवृत्त के बाद हुआ विदाई समारोह
वैनी स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई वर्षों से फार्मासिस्ट की सेवा दे रहे जगदीश प्रसाद गुप्ता को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अपने पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात एसीएमओ ने भावभीनी विदाई दी ।

सेवानिवृत्त के दौरान फार्मासिस्ट को सम्मानित करते स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी
sonbhadra
2:57 PM, March 1, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवां के वैनी स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई वर्षों से फार्मासिस्ट की सेवा दे रहे जगदीश प्रसाद गुप्ता को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अपने पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात एसीएमओ एमओ डॉ गिरधारी लाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ रोहित सिंह के अध्यक्षता में एवं अस्पताल कर्मियों कि उपस्थित में शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई । इस दौरान अधिक्षक ने कहा कि फार्मासिस्ट जगदीश प्रसाद गुप्ता हमेशा से ही पुरी इमानदारी एवं कर्त्तव्यपुर्वक निष्ठा से अपने कार्य को निभाने का कार्य करते थे दिन में ड्यूटी के दौरान या फिर रात में भी वह आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में मौजूद होते थे सेवानिवृत्त एक सरकारी प्रक्रिया है इससे सबको गुजरना हैं बाकी हम सब लोग आगे इनके उज्वल जिवन कि कामना करते हैं । इस मौके पर डॉ शुभम् त्रिपाठी, डॉ प्रशांत सिंह, मनोज कुमार, ताहैर, डॉ रामचंद्र, डॉ संजय पांडे सहित अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे



