Sonbhadra News : भीषण गर्मी से लोग परेशान, तापमान 40 डिग्री पहुंचा
धीरे-धीरे गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है । सोमवार को तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को 36.2 था । लगातार तपिश बढ़ने से जहां जनजीवन प्रभावित होने लगा है ।

फाइल फोटो
sonbhadra
6:07 PM, April 7, 2025
शान्तनु कुमार
★ अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान
★ कई इलाकों में जल संकट गहराया
सोनभद्र । धीरे-धीरे गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है । सोमवार को तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को 36.2 था । लगातार तपिश बढ़ने से जहां जनजीवन प्रभावित होने लगा है । वहीं बाजार पर भी असर डाला है । लोगों का मानना है कि जब अप्रैल में यह हाल है तो मई जून में क्या होगा यह कल्पना से परे है । गर्मी की वजह से कई इलाकों में पानी का संकट गहरा गया है लोग पानी के लिए लाइन लगा रहे हैं । वहीं गर्मी शुरू होते ही बिजली विभाग भी अपने उपभोक्ताओं पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है । राबर्ट्सगंज मुख्यालय सहित कई इलाकों में लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं । लोगों का कहना है अघोषित बिजली कटौती से घरों में रहना मुश्किल हो गया है । गर्मी से बाजारों की रौनक भी सुबह शाम ही रह गयी है, गर्मी के कारण लोग दिन में कम निकल रहे हैं । बढ़ती गर्मी का असर स्कूलों पर ज्यादा देखने को मिल रहा है स्कूल की टाइमिंग में बदलाव जरूर किया गया लेकिन स्कूल छुट्टी जे समय तेज धूप होने के कारण बच्चे परेशान नजर आ रहे हैं । उम्मीद है कि आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप और भी ज्यादा देखने को मिलेगा ।




