Sonbhadra News : कचड़े के दुर्गंध से परेशान लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, दिया आंदोलन का अल्टीमेटम
हनुमान मंदिर प्रांगण में महिला पुरुष सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित होकर स्थानीय निजी कंपनी में जलाए जा रहे कचड़े के दुर्गंध से परेशान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया ।

निजी कम्पनी के खिलाफ प्रदर्शन करते नगर के लोग
sonbhadra
10:11 PM, February 6, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के मलिन बस्ती वार्ड नंबर 2 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में महिला पुरुष सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित होकर स्थानीय निजी कंपनी में जलाए जा रहे कचड़े के दुर्गंध से परेशान लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया । जल्द ही दुर्गंध आदि प्रदूषण की समस्या से निजात ना मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दिया गया ।
गौरतलब हो कि बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय नगर क्षेत्र के रहवासियों ने डाला वार्ड नं 2 मलिन बस्ती स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में महिला पुरुष सहित दर्जनों की संख्या में उपस्थित होकर स्थानीय निजी कंपनी में जलाए रहे कचरे के दुर्गंध से परेशान होकर विरोध प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन के दौरान लोगों द्वारा बताया गया कि स्थानीय निजी कंपनी में जलाए जा रहे कचड़े की दुर्गंध से नगरवासी परेशान है । डाला नगर वासियों को कचड़ा के दुर्गंध से सांस लेना दूभर हो गया है । कंपनी में कचड़ा जलाए जाने से वायु प्रदूषण हो रहा है जिससे नगर वासियों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है लोग सांस के मरीज हो रहे हैं । लोगों द्वारा बताया गया कि स्थानीय निजी कंपनी द्वारा लोकल लोगों को आधार कार्ड देखने के बाद यदि आधार कार्ड में पता डाला का अंकित रहने पर उन्हें रोजगार नहीं दिया जाता है । मौजूद नगर वासियों ने कहा कि कंपनी सिर्फ वायु प्रदूषण फैलाकर लोगों को बीमार कर रही है और स्वास्थ्य चिकित्सा आदि के नाम पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करती है । निजी कंपनी में जलाए जा रहे कचड़े की दुर्गंध से परेशान लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया और जल्द ही कंपनी द्वारा कचड़ा के दुर्गंध व कचड़ा को जलाए जाने फैलाए जा रहे प्रदूषण को बंद नहीं किया गया तो आंदोलन की चेतावनी दिया गया ।
प्रदर्शन के दौरान बाबुन्दर पाठक, नागेंद्र पासवान, विजय जायसवाल, अनीश पांडे, सिद्धार्थ यादव, मोनू पाठक, उपेंद्र कुशवाहा, कमलेश तिवारी गांधी सुधा श्रीवास्तव अजमेरी मंजू, रिंकू, गुप्ता, दिनेश भारती इत्यादि दर्जनों महिला पुरुष मौजूद रहे ।




