Sonbhadra News : उड़ रहे धूल से परेशान लोगों ने तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर किया प्रदर्शन, डेढ़ घंटे बाद यातायात हुआ बहाल
तेलगुड़ावा कोन संपर्क मार्ग के सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया जिससे वाहनों के आवागमन होने पर उड़ रहे धूल की समस्या से परेशान होकर लोगों का गुस्सा फूटा

sonbhadra
10:26 AM, April 10, 2026
एम शर्मा/घनश्याम पाण्डेय
डाला (सोनभद्र) । तेलगुड़ावा कोन संपर्क मार्ग के सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया जिससे वाहनों के आवागमन होने पर उड़ रहे धूल की समस्या से परेशान होकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया और शुक्रवार की सुबह में स्थानीय लोगों ने चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला नवटोलिया में तेलगुड़वा से कोटा कोन संपर्क मार्ग पर पत्थर रखकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग उठाई गई कई घंटों से लगे इस जाम में कामकाजी और स्कूल बस भी फंसे रहे ।
शुक्रवार को सुबह लगभग सात बजे चोपन थाना क्षेत्र के नवटलिया में तेलगुडवा से कोन मार्ग पर स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन सड़क पर पत्थर रखकर सड़क जाम कर दिया गया जिसके कारण सड़क लगभग घंटों जाम लगा रहा है जिससे कामकाजी लोग, स्कूल जाने वाले बच्चे बस में फंसे रहे। जिससे धिरे धिरे गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई ।
इसकी सूचना चोपन थाना की पुलिस व डायल 112 नम्बर पुलिस को दी गई जहां सूचना पाकर मौके पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया बुझाया गया
और संबंधित ठेकेदार से मोबाइल कॉल के माध्यम से वार्ता कराया गया जिसके बाद मिले आश्वासन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग मान गए और जाम के लिए सड़क पर रखें हुए पत्थरों को किनारे सड़क से हटा दिया गया तब जाकर लभभग ढेड़ घंटे बाद जाम खुलने के बाद आवागमन बहाल हो गया।
प्रदर्शनकारियों में अमीत रामप्रसाद अमृत लाल अर्जुन, अखिलेश, प्रिंस दीलीप सजय चमेली देवी अजय कुमार एक दर्जन से अधिक निवासियों ने बताया कहा कि तेलगुडवा से कोन का निर्माण कार्य किया जा रहा है और ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया जिसके कारण वाहनों के आवागमन होने से सड़क का सारा मिट्टी धूल घरों में घुस रहा है जिससे हम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया कभी कभी तो खाना में भी धूल उड़कर चला आता है जिसको लेकर हम लोगों ने ठेकेदार को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन ठेकेदार हम लोगों की समस्यायों पर ध्यान नहीं देता है और मनमानी तरिके से काम करते चला जा रहा है जिससे क्षुब्ध होकर हम लोगों ने सड़क पर पत्थर रख सड़क जाम करते हुए अपनी मांग उठाई गई है ताकि ठेकेदार द्वारा इस सड़क पर कम से कम दिन में तीन बार पानी का छिड़काव और यहां स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग रखी गई ।



