Sonbhadra News : स्वदेशी मेले में दिख रहा लोगों का उत्साह
नगर के स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में चल रहे स्वदेशी मेले में सोमवार को लोगों में भारी उत्साह देखा गया। आज विभाग संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद नरेन्द्र कुमार, महामंत्री भाजपा अभय पटेल तथा......

sonbhadra
8:36 PM, October 13, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नगर के स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में चल रहे स्वदेशी मेले में सोमवार को लोगों में भारी उत्साह देखा गया। आज विभाग संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद नरेन्द्र कुमार, महामंत्री भाजपा अभय पटेल तथा प्रधानाचार्य आदर्श इण्टर कालेज संतोष मौर्य ने दीप प्रज्जवलित कर मेले का शुभारम्भ किया। इस दौरान विनोद कुमार चौधरी ने इन्हें अंग वस्त्र व स्मृिति चिह्न देकर सम्मानित किया। मेले में कु0 ज्योति व आदित्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य प्रस्तुत किया तथा संतोष कुमार व इनके टीम ने करमा नृत्य, झूमर व बारहसिंघा नृत्य प्रस्तुत कर मेले में खरीदारी करने आये लोगों का मनोरंजन किया।
आज सुबह मेले की शुरुआत होते ही बड़ी संख्या में खरीदार और नगरवासी जुटने लगे। सायं 4 बजे मेले में पहुँचे आदर्श इण्टर कालेज के छात्रों ने स्वदेशी मेले के स्टाल व दुकानों से स्वदेशी सामानों की खरीदारी भी की गयी। आज इस मेले में लगभग 1500 व्यक्तियों ने स्टालों का विजिट किया तथा विशेषकर दिवाली से सम्बन्धित वस्तुओं की खरीदारी की। आज मेले के पाँचवें दिन पॉचवें दिन बनारसी साड़ी, लाई चूडा, ड्राई फ्रूट्स, स्पोर्ट्स के सामान, जूता चप्पल, इण्टिरियर डेकोरेशन, पीवीसी की दुकान, धार्मिक किताबों की दुकान, तथागत बुद्ध पुस्तक केन्द्र, चश्मे की दुकान, इलेक्ट्रिकल आइटम, फर्निचर की दुकान, इलेक्ट्रिकल स्कूटी का स्टॉल, एक्वेरियम की शाप, लुधियाना के ठण्डी के वस्त्र, चुनार की मूर्ति एवं फैंसी कपड़े का सुन्दर स्टॉल लगाये गए।
सहायक नोडल स्वदेशी मेला नितिन प्रकाश सिंह ने बताया कि "मंगलवार को बनारसी व फैंसी साड़ियों की दुकान, मीरजापुर के कालीन की दुकान, आयुर्वेदिक दवाईयों की दुकान, टेक्सटाइल प्रिंटिंग इत्यादि के सुन्दर स्टॉल लगाये जाएगें। इस स्वदेशी मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित भी स्टॉल लगे हुए है, जिसमें मुख्य रूप से उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, माटीकला बोर्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन से सम्बन्धित जानकारी इन स्वदेशी मेलें से प्राप्त की जा सकती है। मेले में आ रहे. आगंतुकों द्वारा इस स्वदेशी मेले के भव्य आयोजन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उद्योग विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियो की तारीफ भी की जा रही है।"




