Sonbhadra News : बस की सीट पर अबोध बालक को छोड़कर भागी रही महिला को लोगों ने किया पुलिस के हवाले
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा बस स्टैंड पर साथ में लेकर आई एक अबोध बालक को बस की सीट पर छोड़कर भाग रही एक महिला को स्थानीय लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

sonbhadra
5:00 PM, June 15, 2026
- आखिर कौन है महिला और बच्चे से उसका क्या है सम्बन्ध
- अबोध बालक भी पुलिस के निगरानी में
- बस की सीट पर बच्चे को छोड़कर भाग रही थी महिला
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा बस स्टैंड पर साथ में लेकर आई एक अबोध बालक को बस की सीट पर छोड़कर भाग रही एक महिला को स्थानीय लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया । खबर मिलते ही सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की सुबह तेलगुड़ाव से कोन के लिए जाने वाली एक प्राइवेट बस यात्रियों के इंतजार में खड़ी थी कि उसी दौरान एक महिला यात्री एक झोले में एक करीब डेढ़ से दो महीने के अबोध बालक को साथ में लेकर पहुंची और बस पर ड्राइवर के पीछे वाले सीट पर उस बालक को लेटा दिया और वह खुद नीचे उतर गई । बस में बैठे अन्य यात्रियों ने सोचा कि महिला नीचे कुछ जरूरत की सामग्री खरीदने गई होगी ।े लेकिन जब काफी देर बाद भी महिला वापस बस पर नहीं लौटी । इसी दौरान बच्चा रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज पर अन्य लोग भी बच्चे को देखने पहुंच गए और साथ में लेकर आई महिला को लोग ढूंढने लगे । लेकिन महिला आसपास भी नहीं दिख रही थी । बहुत खोजबीन के बाद महिला को तेलगुड़वा बस स्टैंड से करीब एक किमी दूर कोटा की तरफ जाने वाले मार्ग पर पैदल जाता देखा गया । स्थानीय लोगों ने अबोध बच्चे को छोड़कर जा रही महिला को रोककर पूछताछ किया तो महिला ने कुछ बता नहीं सकी और भागने की कोशिश करने लगी । जिसके बाद स्थानीय लोग महिला को पकड़ कर तेलगुड़वा बस स्टैंड पर पहुंचे । जब महिला से बालक के बारे में कड़ाई से पूछा गया कि ये बालक कौन है, तुम इस बालक की क्या हो, तब भी महिला चुप्पी साधी रही।
मामले को संदिग्ध देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दिया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थानीय महिलाओं के सहयोग से महिला और बच्चे को पीआरबी वाहन में बैठा कर अपने चोपन थाना लेकर चली गई । महिला कौन है और इस तरह की हरकत क्यों कर रही थी, इस सारे पहलुओं पर चोपन पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।




