Sonbhadra News : कंपनी की गाड़ियों से उड़ रहे धूल व प्रदूषण के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, किया प्रदर्शन
एक तो भीषण गर्मी उपर से बिजली कटौती से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ऐसे में लोग बाहर निकलना भी चाहें तो धूल और प्रदूषण ने न सिर्फ उनके सेहत के साथ खिलवाड है बल्कि उन्हें घरों में रहने को मजबूर कर दिय

sonbhadra
11:13 PM, May 21, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र)। एक तो भीषण गर्मी उपर से बिजली कटौती से लोगों का जीना दूभर हो गया है। ऐसे में लोग बाहर निकलना भी चाहें तो धूल और प्रदूषण ने न सिर्फ उनके सेहत के साथ खिलवाड है बल्कि उन्हें घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। मामला रेलवे स्टेशन मार्ग का है, जहाँ गुरुवार को स्थानीय लोग भीषण गर्मी में भी घरों से बाहर निकल कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि रेलवे में कार्य कर रही कंपनी की गाडियाँ दिन-रात चुर्क रेलवे मार्ग पर चलती है। लोड भारी वाहनों के चलने से जहाँ सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं वहीं गर्मी में धूल और प्रदूषण फैला रही है। सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे होने से जहाँ साइकिल सवार तथा बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं वहीं धूल व प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने लगा है। लोगों का आरोप है कि कंपनी द्वारा कभी भी पानी का छिड़काव तक नहीं कराया जाता, जिससे कि धूल न उड़े, लेकिन कंपनी की बड़ी-बड़ी गाडियाँ केवल फर्राटा भर रही हैं। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर आज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खराब सड़कों की मरम्मत व पानी का छिडकाव अनिवार्य रूप से कराने की मांग की है।




