इसके पूर्व ग्राम्य विकास आयुक्त द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि जल जीवन मिशन के तहत हैण्डपम्प में अभी पानी की आपूर्ति प्रारंभ नहीं की गयी थी, इसके सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता जल निगम से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि माह अगस्त-2025 तक पानी की आपूर्ति प्रारंभ कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2025 तक जल जीवन मिशन अन्तर्गत पेयजल सुविधा पूर्ण करना था, जो अभी तक अधूरा पड़ा है, जिस पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने बताया कि दिसम्बर-2025 तक बढ़ा दी गयी है। उन्होंने कहा कि समय से जलापूर्ति प्रारंभ न करने पर सम्बन्धित ठेकेदार के विरूद्ध पेनाल्टी की कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि जहां पर पानी इकठ्ठा होने का स्थान हो, वहां शोकपिट का निर्माण कराया जाये, इसके पश्चात उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय में समर कैम्प के तहत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उन्होंने डांस योग कार्यक्रम को भी देखा और सराहना भी किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय प्रथम में स्थापित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार के वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, इस दौरान उन्होंने सामग्री स्टाक रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, पोषाहार वितरण रजिस्टर को भी देखें, तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि माह जनवरी, व फरवरी,2025 का पोषाहार माह अप्रैल में प्राप्त हुआ और वितरण किया गया और माह मार्च का पोषाहार एन0आर0एल0एम0 द्वारा अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिस पर उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पोषाहार का वितरण निर्धारित माह में किया जाये और जिन भी एजेन्सी या समूह के माध्यम से पोषाहार उपलब्ध कराने में शिथिलता बरती जा रही है, उनके विरूद्ध पत्राचार किया जाये।