Sonbhadra news : रेलवे पुलिया के नीचे गंदगी और जलभराव से राहगीर परेशान
सलखन मुख्य बाजार स्थित रेलवे पुलिया के नीचे फैली गंदगी और बहते दूषित पानी से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
मारकुंडी/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखन मुख्य बाजार स्थित रेलवे पुलिया के नीचे फैली गंदगी और बहते दूषित पानी से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास के कुछ व्यवसायियों द्वारा कुड़ा-कचरा और गंदा पानी सड़क पर बहाया जा रहा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिया के नीचे जमा गंदे पानी के कारण पैदल चलने वाले लोगों, महिलाओं, बच्चों तथा पूजा-अर्चना और नमाज के लिए आने-जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों से गंदे पानी के छींटे राहगीरों पर पड़ने से समस्या और बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा प्रदूषण और दुर्गंध के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के डॉ. राम औतार चौहान, राकेश चौबे, सुभाष भारती, गुलाब चंद्रा, नारद भारती, पप्पू गुप्ता और संजय गुप्ता सहित कई लोगों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों से जल्द सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
सम्बंधित खबर
अपना जिला