Sonbhadra News : मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
रविवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य लोगों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर ताजिया दारों व जुलूस में आ रही समस्या के बारे में विंदूवार जानकारी लिया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । आगामी मुहर्रम के त्योहार को शांति पूर्ण मनाने को लेकर रविवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में क्षेत्र के गणमान्य लोगों व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर ताजिया दारों व जुलूस में आ रही समस्या के बारे में विंदूवार जानकारी लिया, व समस्या को तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया । ग्राम प्रधानों से भी कहा कि अपने अपने गांवों में रास्ते में आ रही समस्या को मिल बैठकर हल कर लें प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में पारम्परिक तजिया दार ही मानक के अनुसार ताजिया का निर्माण करेंगे, बहुत अधिक उचाई ना रखें।ना ही कोई नया ताजिया रखें। सभी लोग आपसी भाईचारा व सौहार्द से मिलजुल कर त्योहार मनाने का अपील किये। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शोभनाथ, वसीउल हसन, सरफराज, अब्दुल राजीक,इसरार, संतोष पासवान, अरविंद सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।