Sonbhadra News : छठ पर्व के बावत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
छठ पर्व के बावत थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र
7:31 PM, November 2, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(सम्वाददाता)। आगामी छठ पर्व के मध्येनजर आज शाम लगभग 5:30 क्षेत्राधिकारी दुध्दी के मौजूदगी में पीस कमेटी की एक बैठक की गई जिसमें कई गांव से आए कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले कमेटी के अगुओं को शासन के द्वारा मिलने वाले निर्देश से अवगत कराना तथा छठ पर्व गुरुवार के दिन बाजार में भीड़ हो जाने के कारण वाहनों की आवागमन पर निगरानी की जाय तथा मीट, मछली, मुर्गा की दुकान को खुले में बेचने पर प्रतिबंध किया जाए। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देशित दिए। इस मौके पर सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, संयोजक अजय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, संरक्षक रमेश चंद्र एडवोकेट, संजय गुप्ता, ग्राम प्रधान ज्वाला भारती, उदय जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, मुन्ना भारती, अमित केसरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।




