Sonbhadra News: दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत पीस कमेटी की हुई बैठक
आने वाले त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक घोरावल पुलिस चौकी पर रखी गई। जिसकी अध्यक्षता इंस्पेक्टर कमलेश पाल ने की। उन्होंने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की अपील जनता से की।

घोरावल पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक लेते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल
sonbhadra
6:11 PM, October 23, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। आगामी त्यौहार दीपावली और छठ पूजा को लेकर घोरावल चौकी पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक मे धर्मगुरु, व्यापारी, पटाखा विक्रेता और डीजे संचालक शामिल हुए। इंस्पेक्टर कमलेश पाल ने सभी से अपील किया है कि पूर्व से होते चले आ रहे त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। दीपावली पर्व पर कभी-कभी लापरवाही बरतने से किसी व्यक्ति का लंबा नुकसान भी हो जाता है। इसलिए पटाखे को बहुत संभाल कर दागे और बच्चों पर भी पटाखा बजाने के दौरान नियंत्रण व ध्यान रखें। किसी तरह की बेवजह अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पटाखा और ध्वनि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर चौकी इंचार्ज घोरावल अजय कुमार श्रीवास्तव, बिजली विभाग से एसडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह, व्यापार मंडल से दयाशंकर रौनियार, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, शिवराज गिरी, गोरेलाल, मो नईम आदि लोग रहे।




