Sonbhadra news : दीपावली धनतेरस व छठ पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
पीस कमेटी की बैठक कर त्योहार को आपसी भाईचारा प्रेम सौंदर्य से मनाने की अपील किया!

sonbhadra
4:55 PM, November 3, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) आगामी दिपावली, धनतेरस,छठ पूजा के मद्देनजर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कर त्योहार को आपसी भाईचारा प्रेम सौंदर्य से मनाने की अपील किया, बैठक में आये थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों से लक्ष्मी पूजा व छठ पूजा के बारे में गांव वार जानकारी लेते हुए छठ स्थल विवाद के बारे में जानकारी लिया जहां ग्राम पंचायत मिश्री के बहुअरा में छठ स्थल को अतिक्रमण कर खेती करने की मुद्रा छाया रहा, जिसे गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी ओबरा को अवगत कराते हुए मौक़ा मुआयना कर तत्काल हल कराने की भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष कि भांति परम्परागत स्थल पर छठ पूजा कराया जायेगा, बैठक में सब्जी दुकान व आटो के कारण रविवार को लग रहा जाम को भी मिलजुलकर हल कराने का भरोसा दिलाया,, बैठक में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल, ग्राम प्रधान संतोष पासवान, वसीउल हसन, विनोद गुप्ता, शारदा पासवान जगरनाथ पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




