Sonbhadra News : आगामी पर्व के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और बाजार में पुलिस पिकेट, प्रकाश व्यवस्था और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। थाना अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

sonbhadra
7:20 PM, November 3, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आज शाम लगभग 4:00 बजे थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा की अध्यक्षता में व्यापार मंडल व स्थानीय व्यापारियों, ग्राम प्रधान के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने व्यापारियों से अपील की कि दीपावली के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र दुरुस्त रखें और दुकान के गलियों में ऊपर प्लास्टिक तिरपाल को हटवा दिया जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थान पर ही की जाए, ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाए रखी जाए और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग किया जाए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती व रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।
व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं और बाजार में पुलिस पिकेट, प्रकाश व्यवस्था और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। थाना अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, ग्राम प्रधान दिनेश प्रसाद यादव, सुजीत कुमार, समर गुप्ता, भोला प्रसाद यादव, बाबूलाल पासवान, इंद्रमणि कुशवाहा, गरीबा पाल, लखन कुमार, रामचंद्र, ईश्वरी प्रसाद गुप्ता, श्रीखंड चौबे, मनोज कुमार गुप्ता, विकास जायसवाल, मुकेश गुप्ता, राम प्रसाद यादव, संजय कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, अरविंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु मौजूद रहे।




