Sonbhadra News :दशहरा व दुर्गा पूजा पर्व के बावत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
दशहरा व दुर्गा पूजा पर्व के बावत थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र
6:09 PM, September 25, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
-समिति के वालेंटियर बन्धुओं को सुरक्षा व्यवस्था का दें जिम्मा
विंढमगंज(सोनभद्र)। स्थानीय थाना परिसर मे आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता मे रामलीला मंचन,दुर्गा पूजा एव दशहरा मेला को लेकर पीस कमेटी की बैठक थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान एव श्री रामलीला, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक मे थाना क्षेत्र के गाँव मे होने वाले श्रीराम लीला मंचन एव दुर्गा पूजा पंडालो के बारे मे जानकारी लिए गया। विभिन्न गाँव से आये राम लीला मंचन एव दुर्गा पूजा के अध्यक्ष ने बताया कि हमारे गाँव मे पहले से ही निर्वाध रूप से यह आयोजन होता आ रहा है। गाँव के लोग इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। सभी की बातो को सुनने के बाद प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव ने कहा कि कही भी कोई नई जगह पर आयोजन नहीं होने दिया जायेगा। जहाँ जहाँ होता है वही पर आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जगह भी नहीं बदला जायेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्यक्रम मे वॉलिंटियर बन्धुओ को सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा दें। कहा कि कोई भी वॉलिंटियर कार्यक्रम के दौरान शराब का सेवन नहीं करेगा। इस पर आयोजन समिति अपनी पैनी नजर रखेगी। श्रीरामलीला मंचन एव श्री दुर्गा पूजन एव प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अगर कोई ब्यक्ति आपसी सौहार्द बिगड़ने का प्रयास करेगा तो उसकी जगह जेल में होगी। अगर कोई व्यक्ति कार्यक्रम के दौरान महिलाओ के साथ अभद्रता करता पाया जाता है तो आयोजन समिति तुरंत पुलिस को सूचना करे, उक्त व्यक्ति को पुलिस तुरंत पकड़ कार्रवाई कर उसे सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी। पुलिस की गस्त थाना क्षेत्र मे लगता रहेगा, पुलिस की हर गाँव मे होने वाले आयोजन पर पैनी नजर रहेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान अशोक कुमार जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता, सरजू यादव, दीपक गुप्ता, संजय गुप्ता, विनोद क्षेत्र पंचायत सदस्य, सूरजमल यादव बरखोरहा, संजय यादव, यदुनाथ यादव, उदय शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।




