Sonbhadra News : जन आरोग्य मेले से मरीजों का हो रहा मोहभंग, इंतजार करते रहे डॉक्टर
प्रदेश सरकार की तरफ से सीएचसी और पीएचसी पर रविवार को आयोजित होने वाला आरोग्य मेला औपचारिकता बनकर रह गया है। रविवार को सीएचसी-पीएचसी में अयोजित होने वाले जन आरोग्य मेले से मरीजों का मोहभंग होने लगा...

sonbhadra
10:43 PM, December 29, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । प्रदेश सरकार की तरफ से सीएचसी और पीएचसी पर रविवार को आयोजित होने वाला आरोग्य मेला औपचारिकता बनकर रह गया है। रविवार को सीएचसी-पीएचसी में अयोजित होने वाले जन आरोग्य मेले से मरीजों का मोहभंग होने लगा है। दिनों दिन मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। जिसकी वजह है कि मेला केवल नाम का रह गया है। एक बैनर टांग कर केवल मेला के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है।
सर्दी, जुकाम व बुखार के पहुंच रहे ज्यादातर मरीज -
वहीं रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित अर्बन पीएचसी में डॉक्टर पुरे दिन मरीजों के इंतजार में बैठे रहे। यहाँ पुरे दिन में मात्र 42 मरीज ही दवा लेने पहुँचे। अर्बन पीएचसी प्रभारी डॉ0 जे0पी0 सिंह ने बताया कि खांसी, बुखार, जुकाम और चर्म रोग के मरीज ही आए। डॉक्टर ने बताया कि दिन में मौसम गर्म और रात को शीत गिरने के कारण लोगों को सर्दी, जुकाम, गले की बीमारी हो रही है।
जिला अस्पताल में हर दिन उमड़ती है भीड़ -
सीएचसी-पीएचसी में इलाज की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण ही हर रोज जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ती है। हर दिन का औसत जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीजों का है। जबकि सीएचसी-पीएचसी में डाक्टर तो तैनात हैं लेकिन अधिकतर में समय से न पहुंचते हैं और न ही ओपीडी करते हैं।
ये रहे मौजूद -
इस दौरान पी0के0निगम, चरनजीत सिंह, स्टाप नर्स चंद्रकला, ANM जैबुननिशा, कृष्ण कांत चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




