Sonbhadra News : दुद्धी में संचालित पैथोलॉजी सेंटरो की खुली पोल, नोडल को नही दिखा सके पंजीकरण,नोटिस जारी
दुद्धी में संचालित पैथोलॉजी सेंटरो की खुली पोल: नोडल को नही दिखा सके पंजीकरण,नोटिस जारी

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
1:39 PM, October 31, 2026
दुद्धी में संचालित पैथोलॉजी सेंटरो की खुली पोल: नोडल को नही दिखा सके पंजीकरण,नोटिस जारी
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी (सोनभद्र )दुद्धी कस्बे में संचालित पैथोलॉजी सेंटरो की पोल उस समय खुल गई ज़ब शुक्रवार को नोडल डॉ जीएस यादव उन केंद्रों पर पहुंचे। नोडल /एसीएमओ डॉ जीएस यादव ने दुद्धी स्थित तीन पैथोलॉजी सेंटर मॉर्डन पैथोलॉजी, न्यू मॉर्डन पैथोलॉजी, हिन्द पैथोलॉजी तथा एक डेंटल क्लिनिक की जाँच पड़ताल की लेकिन संबंधित द्वारा मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज नही दिखाने के कारण पैथोलॉजी एवं क्लिनिक सील करते हुए नोटिस जारी की गई और एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का समय दिया गया हैं।नोडल द्वारा जाँच के बाद वैध दस्तावेज नही दिखाए जाने पर भले ही नोटिस जारी करते हुए सील कर दिया गया हैं लेकिन यह सील कितने दिन रहेगी यह तो भविष्य ही बताएगा।लोगों की माने तो दुद्धी कस्बे में आधा दर्जन से अधिक ऐसे जाँच केंद्र संचालित हैं जिनके पास न तो वैध पंजीकरण हैं और न वैध टेक्निशियन हैं फिर जाँच को लेकर बड़े -बड़े दावे किए जाते हैं। कई स्थानीय डॉक्टर तो इनकी जाँच रिपोर्ट के आधार पर ही इलाज कराते हैं। ऐसे में जाँच और इलाज कितना विश्वनीय होता होगा यह सोचनीय हैं।
एसीएमओ /नोडल डॉ जीएस यादव ने बताया कि मौके पर पंजीकरण नही मिलने के कारण दुद्धी में तीन पैथोलॉजी सेंटर एवं एक डेंटल क्लिनिक सील करते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।




