Sonbhadra news : आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर करमा में पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवमयी शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी उत्सव पर करमा में पथ संचलन का आयोजन किया गया।

sonbhadra
6:47 PM, October 10, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवमयी शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी उत्सव पर करमा में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया और अनुशासित तरीके से मार्च किया। पथ संचलन का उद्देश्य समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है।
पथ संचलन से पूर्व विभाग संपर्क प्रमुख बृजेश जी द्वारा एकत्रित स्वयं सेवकों को संघ की 100 वर्ष गौरव पूर्ण यात्रा पर पाथेय प्राप्त हुआ ।
बृजेश जी ने संघ के स्थापना से लेकर अब तक संघ के गौरवमयी स्मृतियों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा आज संघ शून्य से शिखर तक पहुँच चुका है आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व की सबसे बड़ी स्वयं सेवी संस्था है।
पथ संचलन का कार्यक्रम राज कॉन्वेंट स्कूल करमा से शुरू होते हुए पूरा करमा बाज़ार भ्रमण करते हुए वापस राज कॉन्वेंट स्कूल पर समापन हुआ।
उक्त अवसर पर बौद्धिक बृजेश जी , नगर प्रचारक हरेंद्र, खंड कार्यवाह कामेश,खंड संपर्क प्रमुख भूपेंद्र ,खंड प्रचार प्रमुख संतोष ,खंड सह कार्यवाह जितेंद्र,कुंदन, व विचार परिवार से आशुतोष सिंह अंकुर,रबिन्द्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह,राजेश मिश्रा, राजेन्द्र त्रिपाठी, गोपाल सिंह वैद्य,वरुण त्रिपाठी,नीरज तिवारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




