Sonbhadra News :दुद्धी में पथ संचलन- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवकों पर किया पुष्पवर्षा
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवकों पर कमलज सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने किया पुष्पवर्षा

sonbhadra
8:45 PM, October 5, 2025
दुद्धी, सोनभद्र। यह पल राष्ट्र साधना में समर्पित सेवा का एक अद्वितीय उदाहरण है, जहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवकों ने सौ वर्षों से अधिक संकल्प, सेवा और समर्पण की भावना से माँ भारती की सेवा में अपने जीवन को अर्पित किया है। रविवार को दुद्धी नगर में पद संचलन के दौरान जब स्वयंसेवक मुख्य मार्ग से अग्रसर हो रहे थे तब *"कमलज सेवा फाउंडेशन"* की सदस्याएँ डॉ. ज्योत्सना, कमला देवी, राजकुमारी देवी, रामराजी देवी, बबीता,रीतिका श्रीवास्तव, सारिका, सुषमा देवी, सुजाता देवी, सीमा देवी, ममता देवी, प्रियंका देवी, अनामिका,मंशा कौर, अर्चना और राजनंदनी सहित अन्य ने अपने श्रद्धा और सम्मान के भाव से पुष्पवर्षा कर इस क्षण को स्वर्णिम बना दिया।महिला सदस्यों द्वारा सामूहिक अभिनंदन न केवल स्वयंसेवकों के उत्साह को बढ़ाता है, बल्कि समाज में सेवा व एकता की शक्ति का भी गहन संदेश देता है। इस अविस्मरणीय पल ने न केवल दुद्धी नगर का गौरव बढ़ाया, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा का नया सूत्र दिया। ऐसे आयोजनों से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण का निर्माण होता है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी सेवा पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
इसके पूर्व दुद्धी श्री रामलीला मैदान पर कार्यक्रम के बाद पथ संचलन की शुरुआत हुई और नगर भ्रमण के बाद वहीं जाकर समाप्त हुई।




