Sonbhadra news : जड़ी-बूटी दिवस पर पतंजलि परिवार ने किया पौधरोपण
जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में भारत स्वाभिमान सोनभद्र द्वारा सेक्टर-9 स्थित विवाह मंडप परिसर में औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।

sonbhadra
5:55 PM, August 4, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। आचार्य बालकृष्ण महाराज के जन्मदिवस पर मंगलवार को जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में भारत स्वाभिमान सोनभद्र द्वारा सेक्टर-9 स्थित विवाह मंडप परिसर में औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी के नेतृत्व में योग शिक्षिकाओं मीनाक्षी मौर्य और ऋचा वर्मा ने आंवला, अमरूद, गिलोय, एलोवेरा, जामुन, पपीता, केला व मीठी नीम के पौधे लगाए। इस अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि विकास सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं पतंजलि परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन "पौध लगाओ, पर्यावरण बचाओ" के संदेश के साथ हुआ।




