Sonbhadra News : महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन में उमड़ी यात्रियों के भीड़, स्टेशन से वापस घर लौटे यात्री
चोपन में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम देखने को मिला, जब यात्री ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे और आने पर उनको जगह ना मिली, घुसने तक की नौबत नहीं थी

चोपन स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़
sonbhadra
10:26 PM, February 7, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता
★ महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दिखी
चोपन (जनपद) । चोपन में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम देखने को मिला, जब यात्री ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे और आने पर उनको जगह ना मिली, घुसने तक की नौबत नहीं थी । पहले से ही ट्रेन में यात्री खचाखच बैठे थे। इसके बाद यात्री अपने-अपने घरों को लौटने को मजबूर हुए । महाकुंभ जाने को लेकर श्रद्धालुओं का रेला रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर देखने को मिला ।
बता दें कि चोपन रेलवे स्टेशन पर आज सिंगरौली से मिर्जापुर इलाहाबाद लखनऊ होते हुए टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस जब चोपन स्टेशन पहुंची तो वहां लगभग तीन सौ यात्री चढ़ने के लिए खड़े थे, लेकिन त्रिवेणी एक्सप्रेस में पहले से ही अंदर यात्रियों का हुजूम भरा हुआ था ऐसे में स्टेशन पर ट्रेन के अंदर घुसने के लिए मारामारी हो रही थी, आखिरकार यात्री अंदर प्रवेश नहीं कर पाए, जर्नल स्लीपर एसी सारे बोगी में यात्री खचाखच भरे थे। टिकट लेने के बावजूद यात्री अंदर नहीं घुस पाए ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ा, क्योंकि जनपद सोनभद्र से जाने के लिए मात्र एक त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन ही है। इसके बाद यात्रियों का रेला बस स्टैंड की ओर चल पड़ा, श्रद्धालु सुनीता पांडे ने बताया कि उन्हें महाकुंभ में स्नान के लिए जाना था लेकिन भारी भीड़ की वजह से वह ट्रेन में नहीं चढ़ पाई तो वही एक अन्य श्रद्धालु ने भी बताया कि ट्रेन में एकाएक भारी भीड़ देखने को मिली है उन्हें भी स्नान के लिए महाकुंभ जाना था ऐसे में सरकार को विशेष ट्रेन चलानी चाहिए जिससे कि लोग सुगमता से कुंभ स्नान के लिए पहुंच सके।




