गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परिषदीय विद्यालयों में ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक एवं नगरीय क्षेत्रों में स्थित परिषदीय विद्यालयों में सभासद और प्रधानाध्यापक एमडीएम संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इनकी ओर से संचालन में लापरवाही बरती जाती है। मेन्यू का बराबर उल्लंघन किया जाता है। भोजन में गुणवत्ता की अनदेखी की जाती है। गुणवत्ता, मानक और मेन्यू की अनदेखी पर अभिभावक आए दिन विरोध दर्ज कराते रहते हैं। विरोध के बावजूद शिक्षा विभाग इस मामले में मौन बना हुआ है। मेन्यू के अनुसार, हर रोज बच्चों को बदल-बदलकर भोजन मिलना चाहिए, मगर मिल नही रहा है। सोमवार को फल और बुधवार को दूध मिलना चाहिए, जो बच्चों को ठीक से नहीं मिलता।