Sonbhadra News : नपा में कागजों पर चल रहा गड्ढा मुक्त अभियान - आशु
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने नगर की जर्जर सड़कों को लेकर स्थानीय रहवासियों के साथ न्यू कॉलोनी में प्रदर्शन किया।

sonbhadra
7:59 PM, August 28, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने नगर की जर्जर सड़कों को लेकर स्थानीय रहवासियों के साथ न्यू कॉलोनी में प्रदर्शन किया।
आशु दुबे ने कहा कि लगातार जर्जर सड़कों एवं उसकी दुर्व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन नगर पालिका प्रशासन के कानों पर जूँ नहीं रेंग रही। नगर के अंदर गलियों , सड़कों, मोहल्ले किसी भी ओर अगर आप चले जाएं तो आप देख सकते हैं कि सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है, दूसरी अगर देखा जाए तो जो ग्राम नगर पालिका में जुड़े हुए हैं वहां की स्थिति तो और भी ज्यादा दयनीय है जहां पर पूर्व में बने वार्डों की व्यवस्था नगर पालिका नहीं कर पा रही है। वह दूसरी ओर ने जुड़े हुए नए वार्डो की स्थिति इससे भी ज्यादा खराब है।
आशु दुबे ने कहा कि अगर इस पर जल्द कार्यवाही नहीं कराया जाता है तो इसको लेकर हम नगर पालिका सोनभद्र पर भी प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी क्योंकि आम जनमानस के हितों का कार्य कांग्रेस पार्टी लगातार करती रहती है और आगे भी करती रहेगी।
स्थानीय निवासी एडवोकेट राकेश अरिमर्दन ने कहा कि न्यू कॉलोनी की सड़क जहाँ से शुरू होती हैं वहाँ से लेकर पकरी तक क्षतिग्रस्त हो चुकी है आए दिन महिलाएं ,लोग इसमें गिर भी जाया करते हैं सड़कों की स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि हम सब का चलना भी दुर्लभ हो गया है।
स्थानीय निवासी एडवोकेट रोशन अली ने कहा कि इस विषय में मौखिक रूप से नगर पालिका से कहा भी गया है लेकिन नगर पालिका का ध्यान इस ओर नहीं है आमजनमानस की हितों को नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है और हम लोग रोज परेशानियों को जूझ रहे हैं।
स्थानीय निवासी एडवोकेट अशोक तिवारी जी ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस विषय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं रोजाना गड्ढा मुक्त सड़क की बात कही जाती है लेकिन यह सड़क पूर्ण रूप से गड्ढा युक्त हो चुकी है।




