Sonbhadra news : पन्नूगंज पुलिस ने नौ गोवंश सहित दो तस्करों को किया गिरफतार
पन्नूगंज पुलिस ने पिकअप में लदे नौ गोवंश सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

sonbhadra
8:28 PM, October 29, 2024
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत् अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में पन्नूगंज पुलिस ने पिकअप में लदे नौ गोवंश सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मगरहथा गांव के पास घेराबंदी कर गोवंश सहित दो तस्करों गफ्फूर पुत्र तैयब निवासी तकिया, मनीष कुमार धोबी पुत्र कमला निवासी दिघार जनपद कैमूर भभूआ बिहार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुंवर सिंह, हेड कांस्टेबल अनिलेश सिंह, इस्लाम, विकास कुमार शामिल रहे।




