Sonbhadra news : बेलन नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों गांवों में धान की फसल जलमग्न
विकास खण्ड करमा के दर्जनों गांव बेलन नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों किसानों के धान की फसल जलमग्न हो गयी है।

sonbhadra
9:19 PM, August 24, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
★बारी महेवा से अरंगी गांव तक बेलन नदी के दोनों तरफ बाढ़ जैसे हालात
करमा। विकास खण्ड करमा के दर्जनों गांव बेलन नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों किसानों के धान की फसल जलमग्न हो गयी है। पगिया-शाहगंज सम्पर्क मार्ग पर बारी महेवा से अरंगी गाँव तक बेलन नदी के दोनों तरफ के दर्जनों गांव बसदेवा करकी, कसया, कम्हरिया, बारी महेवा, रानीतारा, मोकरसिम, किंगरी, मजगवा, अरंगी, आदि गाँव पानी से जलमग्न हो गयें है। जिससे किसानों के धान की फसल को बाढ़ से भारी नुकसान हो सकता है l अगर इसी तरह अनवरत बारिश होती रही तो बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस जायेगा जिसके चलते काफी नुकसान की आशंका बनी हुई है।