Sonbhadra News :बभनी में तूफान से धान की फसल नुकसान
बभनी विकासखंड में शुक्रवार शाम लगभग 7:00 बजे तेज बारिश और तूफान आया। इसके कारण क्षेत्र में धान की फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं। नवरात्रि के अवसर पर लगाए गए दुर्गा पूजा और रामलीला के पंडालों को भी नुकसान प

sonbhadra
2:35 PM, September 27, 2025
बभनी में तूफान से धान की फसल क्षतिग्रस्त
शुक्रवार शाम आई बारिश-आंधी से किसानों को आंशिक नुकसान
बभनी। बभनी विकासखंड में शुक्रवार शाम लगभग 7:00 बजे तेज बारिश और तूफान आया। इसके कारण क्षेत्र में धान की फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं। नवरात्रि के अवसर पर लगाए गए दुर्गा पूजा और रामलीला के पंडालों को भी नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण कई पेड़-पौधों की डालियां टूट गईं, जिससे कुछ स्थानों पर आवागमन भी बाधित हुआ। इस वर्ष खरीफ की फसल में लगातार बारिश के कारण उड़द, अरहर, मूंगफली, तिल और मक्का सहित कई फसलों की बुवाई नहीं हो पाई थी।ऐसे में किसानों को धान की फसल से ही उम्मीद थी, लेकिन अचानक आए तूफान ने इसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तेज हवाओं ने अधपकी धान की फसलों को जमीन पर गिरा दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान हरिवंश और नन्दलाल, रघुनाथ ने बताया कि यदि केवल बारिश होती तो फसल को इतना नुकसान नहीं होता, लेकिन तेज हवाओं ने फसलों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है। उड़द की फसल भी खेतों में पक चुकी है, लेकिन बारिश के कारण उसकी कटाई नहीं हो पा रही है। किसान और दुर्गा पूजा व रामलीला आयोजन समितियां इस मौसम को लेकर चिंतित हैं।




