Sonbhadra News :राष्ट्रीय हिंदी दिवस-हिंदी से ही हमारी पहचान, इसलिए इसे हर किसी को अपनाना चाहिए- तहसीलदार
दुद्धी कस्बे के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आज रविवार को दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी तहसीलदार अंजनी गुप्त

sonbhadra
7:57 PM, September 14, 2025
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दुद्धी में गोष्ठी का आयोजन
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कस्बे के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आज रविवार को दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी तहसीलदार अंजनी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय व भाजपा नेता रामेश्वर राय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।दुद्धी प्रेस क्लब द्वारा आये हुए अतिथियों तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता,पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय व रामेश्वर राय का स्वागत माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, मोमेंटो भेंट कर किया गया । राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के मुख्य अतिथि तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता ने कहा कि हिंदी दिवस का आयोजन दुद्धी जैसे तहसील मुख्यालय पर किया जाना आपकी जागरूकता व एकता को दर्शाता हैं।उन्होंने कहा कि हिंदी से ही हमारी पहचान हैं इसलिए इसे हर किसी को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए कहा कि पत्रकार को एक स्तम्भ के रूप में देखा जाता है। आपकी लेखनी समाज के लिए राष्ट्र के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा नई दिशा देने के रूप में होना चाहिए ।कहा कि आज पत्रकार साथी मिलकर बड़े ही उमंग के साथ हिंदी दिवस मना रहे है। हिंदी मातृ भाषा है विदेशों में भी लोग हिंदी भाषा बोलने की कोशिश कर रहे है या सीख रहे है और हिंदी बोलते भी है।
भाजपा नेता रामेश्वर राय ने कहा कि हिंदुस्तान की पहचान हिन्दी से बनता है और ये हमारी पहचान है और इस कार्यक्रम को दुद्धी के पत्रकार साथियों द्वारा आयोजित किया है जो बहुत ही गौरव की बात है । इसे आगे बढ़ाने का कार्यक्रम करने के लिए सभी पत्रकार बधाई के पात्र है।आगे सभी उपस्थित लोगों का स्वागत अभिनंदन करते हुए हिंदी दिवस के अवसर शुभकामना दिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश गुप्ता व रमेश यादव ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद चंद्रवंशी, उपेन्द्र तिवारी, देवेश मोहन,जितेंद्र अग्रहरि,राकेश गुप्ता,रमेश यादव, रवि सिंह,दीपक जायसवाल, अशोक कन्नौजिया,भीम जायसवाल, राफे खान,मदन मोहन तिवारी, इब्राहिम खान, विमल यादव,श्याम अग्रहरि, सुशील गुप्ता,धर्मेंद्र कुमार,दैवी शक्ति उर्फ़ राजा, नीतीश कुमार, ओमप्रकाश रावत, मनीष कुमार, सिराजुल, विवेक सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।




