Sonbhadra News : बीआरसी कोन में उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न
ब्लॉक संसाधन केंद्र कोन पर को प्रधान, स्थानीय प्राधिकारियों एवं सचिवों के लिए ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन करते अतिथि
sonbhadra
6:38 PM, December 24, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । ब्लॉक संसाधन केंद्र कोन पर को प्रधान, स्थानीय प्राधिकारियों एवं सचिवों के लिए ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों की आधारभूत संरचना सुधार, छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन, बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा और डीबीटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में आधारभूत सुधार उनके समर्पण और संवाद का परिणाम है। उन्होंने प्रधान और प्रधानाध्यापकों के समन्वय को सफलता की कुंजी बताया।
खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र ने 163 विद्यालयों में हुए कायाकल्प, मध्याह्न भोजन संचालन और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने में प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने श्रेष्ठ कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र, शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
एसआरजी विनोद कुमार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में प्रधानों और प्रधानाध्यापकों की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि विद्यालय प्रधान के लिए दर्पण और पहचान है। प्रधानों को विद्यालय के कार्यों में विशेष रुचि लेनी चाहिए।
एसआरजी विद्यासागर ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा न केवल एक परिवार बल्कि देश के भविष्य को निर्धारित करती है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयों में आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं को दिए जा रहे मार्शल आर्ट प्रशिक्षण की जानकारी साझा की, जिससे बालिकाओं का आत्मविश्वास और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हो सके।




